Breaking Newsअन्य

राज्यपाल श्री पटेल उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित श्री सी.पी. राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को राज्यपाल केरल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल राजस्थान श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे, राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत सहित अन्य राज्यपालों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बने।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भारत के उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल से गुरुवार की अपरान्ह सर्विस फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे थे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सौजन्य भेंट की।

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, गौरिहार पुलिस ने खेत की टपरिया से दबोचा

khabarsamayper

छतरपुर की बीड़ी कॉलोनी में मारपीट: पिता-पुत्र घायल, घटना का वीडियो आया सामने

khabarsamayper

Leave a Comment