Breaking Newsअन्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली और योग का आयोजन

छतरपुर। हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को जिले में साइकिल रैली और योग का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आयुष विभाग, खेल विभाग एवं महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। रैली का शुभारंभ डाकखाना चौराहा से किया गया, जो पन्ना नाके होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंची और पुनः डाकखाना चौराहा पर समाप्त हुई।

साइकिल रैली के पश्चात योग कार्यक्रम भी डाकखाना चौराहे पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिले के खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कुमार कोस्टा, आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के प्राचार्य देवांश भारद्वाज, एवं संबंधित विभागों का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

छतरपुर में बैंक सुरक्षा और साइबर फ्रॉड रोकथाम पर बड़ी बैठक, एडिशनल एसपी ने दिए निर्देश

khabarsamayper

बबलू शुक्ला के समर्थन में शिवराज सिंह ने बिजावर मांगे वोट।

khabarsamayper

बड़ामलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रात्रि पेट्रोलिंग में अवैध देशी पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment