Breaking Newsअन्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली और योग का आयोजन

छतरपुर। हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को जिले में साइकिल रैली और योग का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आयुष विभाग, खेल विभाग एवं महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। रैली का शुभारंभ डाकखाना चौराहा से किया गया, जो पन्ना नाके होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंची और पुनः डाकखाना चौराहा पर समाप्त हुई।

साइकिल रैली के पश्चात योग कार्यक्रम भी डाकखाना चौराहे पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिले के खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कुमार कोस्टा, आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के प्राचार्य देवांश भारद्वाज, एवं संबंधित विभागों का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

कलेक्टर के निर्देशन में दूरस्थ क्षेत्र बकस्वाहा और लवकुशनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट के समग्र विकास का प्लान समेकित रूप से बने और सबके सहयोग से क्रियान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा समाज सेवा तथा अन्य विकास कार्य किये जा रहे हैं।

khabarsamayper

‘विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता’— मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेधावी छात्रों से किया संवाद

khabarsamayper

Leave a Comment