Breaking News

लिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन की अतुलनीय पहल

पर जिला छतरपुर मे यातायात पुलिस द्वारा 07 दिवसीय यातायात समर कैंप ट्रैफिक इंटर्नशिप का आयोलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन की अतुलनीय पहल जन किया जा रहा है।*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा फीता काटकर इंटर्नशिप कार्यक्रम के समर कैंप का शुभारंभ किया गया।

इस सम्पूर्ण रोड सेफ्टी समर कैंप इंटर्नशिप अभियान का उद्देश युवाओ को जीवन मे एक आदर्श नागरिक एवं सजग, रोड सेफ्टी प्रोत्साहक और गुड सेमेरेटन बनाने का है।
कार्यक्रम में उपस्थित 160 से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने भागीदारी कर यातायात नियमों संकेत सिगनलों एवं अन्य उपकरणों के संबंध में अवगत हुए।
साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सम्मिलित कलाकारों ने दो पहिया वाहनों में बिना हेलमेट के कारण एवं चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के कारण तथा अनियंत्रित गति एवं नशे में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर बचाव का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा एक सप्ताह के इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में (डे बाय डे) एक दिन इनडोर प्रशिक्षण, दूसरे दिन आउटडोर कार्यक्रम- प्रयोगात्मक प्रशिक्षण हेतु योजना बनाई गई।
कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों एवं दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र ब्लैक स्पॉट स्थान के संबंध में चर्चा की गई।
प्रयोगात्मक प्रशिक्षण में सभी छात्र-छात्राओं को पुलिस के साथ सहभागिता कर ट्रैफिक जाम, बाजार, बस स्टैंड, नो एंट्री, ट्रैफिक चौराहा में पुलिस व्यवस्था, जागरूकता अभियान तथा चालानी कार्यवाही में सम्मिलित होकर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत होने हेतु प्लान किया गया।
साथ ही पुलिस के साथ सहभागिता कर ड्यूटी करने वाले छात्र छात्राओं को ड्यूटी उपरांत फीडबैक देने हेतु भी कहा गया।

ट्रैफिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के एक सप्ताह के इस समर कैंप के शुभारंभ पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, जनप्रतिनिधि, नुक्कड़ नाटक के सदस्य, एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थान से भागीदारी कर रहे पंजीकृत 160 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Related posts

“सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन शनि लोक निर्माण को 140 करोड़ मंज़ूर”

khabarsamayper

एमपीटास पोर्टल पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों पर सख्ती, एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली और योग का आयोजन

khabarsamayper

Leave a Comment