Breaking News

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया
जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार द्वारा शुक्रवार को चंदला विधानसभा के ग्राम पंचायत बछौन में कुल 1 करोड़ 15 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया गया। जिसमें जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवीन तालाब ग्राम पंचायत बछौन, खेत तालाब, परकुलेशन टैंक, एनीकट का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड इत्यादि कार्यों का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत बछौन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान में कूपो की सफाई का अभियान चलाया गया। राज्य मंत्री श्री अहिरवार द्वारा ग्राम वासियों को पानी का महत्व बताते हुए संबोधित किया गया और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत देवरी जनपद पंचायत लवकुश नगर में 10 लाख से राशि सांसद निधि से स्वीकृत सीसी रोड का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। इस दौरान जनपद सदस्य श्री सीता सोनी, जनपद सीईओ श्री हरीश केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल्द से जल्द स्वीकृतियां जारी कर कार्य शुरू करने के निर्देश

khabarsamayper

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 190 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।

khabarsamayper

उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित रोजगारपरक शिक्षा पर दिया जोर

khabarsamayper

Leave a Comment