Breaking News

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक और जहां लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर छतरपुर के बसारी के नजदीक बागेश्वर धाम के पास जंगल में भीषण आग लग गई

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक और जहां लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर छतरपुर के बसारी के नजदीक बागेश्वर धाम के पास जंगल में भीषण आग लग गई आग इतनी भयानक थी कि आज की लपटे 50 फीट ऊपर तक उठ रही थी छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी जैसे ही इसकी जानकारी एनएचएआई को लगी तो तत्काल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के रोड सुरक्षा विशेषज्ञ शरद वर्मा और उनकी टीम के साथ पीएनसी की टीम और व्हीआईएसपीएल की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बमीठा थाने को सूचना दी गई मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की मदद से लगभग 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया पानी की कमी होने के कारण पीएनसी ने अपने टैंकरों से पानी मंगा कर फायर ब्रिगेड में पानी की कमी पूरी की तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया सोचने वाली बात यह है मौके पर ना तो वन विभाग का कोई अधिकारी पहुंचा और ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी। हालांकि आग बुझ जाने के काफी समय बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के रोड विशेषज्ञ ने अपनी दक्षता और नेतृत्व के माध्यम से अपनी टीम के साथ मिलकर एक जंगल को आग से बचाया है। सुरक्षा विशेषज्ञ ने संगठन की समर्थ और वित्तीय साधनों का सदुपयोग करके समुदाय के हित में काम किया इसके अलावा उन्होंने जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए अपने समर्थ का प्रदर्शन किया जो सामाजिक उत्थान और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है

Related posts

गाजियाबाद में पुलिसिया गुंडई — हेड कांस्टेबल और सिपाही ने कैंटीन कर्मचारी को बेल्ट से पीटा

khabarsamayper

जबलपुर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के निर्देशानुसार पटवारियों का उपस्थिति रजिस्‍टर संधारित करने के निर्देश

khabarsamayper

केन्द्रीय मंत्रि-मंडलीय समिति ने मध्यप्रदेश के लिये स्वीकृत किये 11 केन्द्रीय विद्यालय

khabarsamayper

Leave a Comment