जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में पुराने सोने के सिक्के सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के एक सेल्समैन और उसके ममेरे भाई से ₹2.10 लाख की ठगी की गई। घटना कुशनेर अंडर ब्रिज बायपास की है। मामले में पुलिस ने गोसलपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
