Breaking Newsअन्य

सागर: गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम संजरा में नाले से मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संजरा में शनिवार को एक नाले में नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तिगड्डा के पास स्थित पद्मा नाले में ग्रामीणों ने इंसान की खोपड़ी और हड्डियां देखीं, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर इंसान की खोपड़ी और अन्य हड्डियां पड़ी मिलीं। इसके बाद एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया, जिसने नरकंकाल के अवशेषों को जब्त कर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। अवशेषों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही नरकंकाल की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे विमानतल पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

khabarsamayper

डबरा में एक दिवसीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

khabarsamayper

Leave a Comment