Breaking News

सायबर सेल द्वारा गुम हुवे 51 मोबाईल फोन 10 लाख रुपये कीमती खोज कर आवेदकों को वापस लौटाये। गुम मोबाईल पाकर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान।

सायबर सेल द्वारा गुम हुवे 51 मोबाईल फोन 10 लाख रुपये कीमती खोज कर आवेदकों को वापस लौटाये।
गुम मोबाईल पाकर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान।

सायबर सेल की टीम ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के 51 मोबाइल फोन बरामद किये जो कि ओप्पो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक छतरपुर के द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाईन छतरपुर में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाइल शिक्षक, छात्र-छात्राओं, इंजीनियर, चिकित्सक, मजदूर, गृहणी व किसान आदि के थे। जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को देश के विभिन्न राज्यों के जिलों से ट्रेस किया जाकर बरामद किया गया।
सभी मोबाइल फोन स्वामियों द्वारा मोबाइलो फोन के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

Related posts

दीपावली से बहनों को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

हमले से बचने ,गेट कूदती बच्ची फिसली और घायल

khabarsamayper

6 घंटे कीचड़ में पड़ा रहा सरपंच, ग्रामीण समझे मौत हो गई

khabarsamayper

Leave a Comment