Breaking News

सायबर सेल द्वारा गुम हुवे 51 मोबाईल फोन 10 लाख रुपये कीमती खोज कर आवेदकों को वापस लौटाये। गुम मोबाईल पाकर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान।

सायबर सेल द्वारा गुम हुवे 51 मोबाईल फोन 10 लाख रुपये कीमती खोज कर आवेदकों को वापस लौटाये।
गुम मोबाईल पाकर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान।

सायबर सेल की टीम ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के 51 मोबाइल फोन बरामद किये जो कि ओप्पो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक छतरपुर के द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाईन छतरपुर में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाइल शिक्षक, छात्र-छात्राओं, इंजीनियर, चिकित्सक, मजदूर, गृहणी व किसान आदि के थे। जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को देश के विभिन्न राज्यों के जिलों से ट्रेस किया जाकर बरामद किया गया।
सभी मोबाइल फोन स्वामियों द्वारा मोबाइलो फोन के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

Related posts

पीडीएस के खाद्यान्न के संबंध मे सर्वसाधारण एवं पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है

khabarsamayper

सरकारी नौकरी:राज्य बाल संरक्षण समिति, छत्तीसगढ़ ने किशोर न्याय बोर्ड में 74 पदों पर निकाली भर्ती

khabarsamayper

वन और वन्यजीवों का संरक्षण और प्रबंधन मुख्य रूप से राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों के प्रशासन की जिम्मेदारी

khabarsamayper

Leave a Comment