Breaking Newsअन्य

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता: फर्जी नंबरों से गायब किया गया 25 लाख का टाटा हाईवा ट्रक मंडला से बरामद

छतरपुर थाना सिविल लाइन पुलिस ने अनुबंधित शर्तों का उल्लंघन, कूटरचना और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबरों से गायब किए गए 25 लाख रुपए मूल्य के टाटा हाईवा ट्रक को बड़ी मेहनत के बाद जिला मंडला से बरामद किया। फरियादी वीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा ट्रक को अनुबंध के तहत राधाकृष्णन द्विवेदी निवासी अतर्रा, बांदा को किराए पर दिया गया था। आरोपी ने शर्तों का उल्लंघन कर ट्रक को अन्य लोगों को किराए पर दे दिया और प्रयागराज सहित अन्य स्थानों पर चलवाया। बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रक को महाराष्ट्र के नंबर में बदलकर विक्रय किया गया और बाद में जबलपुर नंबर से पुनः परिवर्तित किया गया। पुलिस की सतर्कता और निरंतर पड़ताल से वाहन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।

Related posts

जिले में कोई भी दिव्यांग एवं वृद्धजन उपकरण से वंचित न रहे : कलेक्टर पार्थ जैसवाल

khabarsamayper

बाड़मेर: सरकारी शिक्षक ने प्रेमिका की हत्या की, लोहे की रॉड से वार

khabarsamayper

होली के रंग में खूनी संघर्ष: बच्चों के विवाद पर दो परिवारों में लाठी-डंडे और पथराव

khabarsamayper

Leave a Comment