Breaking Newsअन्य

एमपी पर्यटन की बड़ी पहल: राष्ट्रीय उद्यानों में जंगल सफारी के लिए 10 नई वीविंग कैंटर बसें शुरू

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रदेश के विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों में 10 नई आरामदायक वीविंग कैंटर बसें शुरू की हैं। एक साथ 19 पर्यटकों की क्षमता वाली ये बसें अन्य सफारी वाहनों से लंबी और ऊंची हैं, जिससे जंगल सफारी के दौरान बेहतर दृश्य मिलता है। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये बसें अधिक सुरक्षित और आरामदायक हैं। अधिक स्पेस, ऊंचाई और आरामदायक सीटिंग के साथ ये बसें पर्यटकों को वन्यजीवों के विचरण का अनूठा और यादगार अनुभव प्रदान करेंगी।

Related posts

मंडियों में भीड़ रोकने प्राइवेट काउंटर लगाने के निर्देश, कलेक्टर पार्थ जैसवाल की टीएल बैठक संपन्न

khabarsamayper

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 190 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।

khabarsamayper

16 मई को इंदौर में टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन

khabarsamayper

Leave a Comment