Breaking Newsअन्य

सौहार्द की पहल: छतरपुर में संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम

छतरपुर जिले में जाति एवं वर्ग से जुड़े विवादों की रोकथाम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर ऐसे चिन्हित और संवेदनशील क्षेत्रों में सर्व समाज की सहभागिता के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जहां पहले विवाद हो चुके हैं।

इन कार्यक्रमों में लोगों को कानून का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और आपसी विवादों को शांति व संवाद से सुलझाने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की भी सलाह दी गई।

पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कंटेंट की तुरंत सूचना देने की अपील करते हुए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी पहल: संपत्ति अपराधियों पर कसा शिकंजा, पुराने आरोपियों की हुई सघन चेकिंग

khabarsamayper

कृषक कल्याण वर्ष 2026 की शुरुआत, छतरपुर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

khabarsamayper

Leave a Comment