Breaking Newsअन्य

हत्या के प्रयास की झूठी साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी सहित 6 गिरफ्तार

Chhatarpur के Gaurihar Police Station पुलिस ने ग्राम निधवा पुखरी में हत्या के प्रयास की झूठी साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी Nitin alias Gaurav Pyasi ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज मिश्रा और उनके परिजनों को झूठे हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने की साजिश रची थी। आरोपियों ने अवैध हथियार की व्यवस्था कर स्वयं आरोपी की जांघ में फायर किया था।

पुलिस ने मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और कारतूस बरामद कर लिए थे। अब मुख्य आरोपी नितिन उर्फ गौरव प्यासी को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

यह कार्रवाई Rajat Saklecha के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Aditya Patle एवं एसडीओपी Naveen Dubey के मार्गदर्शन में की गई।

Related posts

लोकतंत्र की खूबसूरती न्यायालयों से है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

मेले , अतीत से जोड़ते हैं, बढ़ाते हैं मेल-मिलाप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में आने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहनकारी नीतियों के अतिरिक्त भी देंगे विशेष सुविधाएं

khabarsamayper

Leave a Comment