अन्य

हनुमान जन्मोत्सव पर सटई में निकली भव्य शोभायात्रा | फूलों से हुआ स्वागत, उमड़ा जनसै

सटई नगर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा भभूतिया टीक मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंचकर सम्पन्न हुई।

पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भगवान श्रीराम के दरबार की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने भी फूल बरसाकर भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

📍 स्थान: सटई

Related posts

सरपंच पति और आरक्षक पर मारपीट के आरोप, महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगा न्याय

khabarsamayper

भागीरथपुरा में जहरीले पानी से मातम, 23 की मौत, सैकड़ों बीमार

khabarsamayper

मुरादाबाद में छात्रा से छेड़छाड़, CCTV में कैद; लड़की ने दिखाया साहस

khabarsamayper

Leave a Comment