छतरपुर जिले के हरपालपुर में कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने पान मसाला गोदाम पर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लहर, सरकश, पहेली और खुले पान मसाले के कुल 4 नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। मौके से बड़ी मात्रा में पान मसाला और पैकिंग सामग्री के 250 बंडल जब्त किए गए। गोदाम परिसर को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
