Breaking Newsअन्य

हैदराबाद में सीएम मोहन यादव बोले: निवेश को लेकर MP तैयार, 36,600 करोड़ के प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएँ हैं और राज्य सरकार 18 प्रोत्साहनकारी निवेश नीतियों के साथ उद्योगों को हरसंभव सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नीतियों से परे जाकर भी निवेशकों को सुविधाएँ दी जाएँगी।
हैदराबाद में आयोजित ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ सत्र में उन्होंने बताया कि 36,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे करीब 27,800 रोजगार सृजित होने की संभावना है।
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश “पलक-पाँवड़े बिछाकर” निवेशकों का स्वागत कर रहा है और यह प्रयास प्रदेश ही नहीं, देश की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित करने को भारत सरकार की स्वीकृति

khabarsamayper

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी रहेगी।

khabarsamayper

khabarsamayper

Leave a Comment