Breaking Newsअन्य

अपराधियों पर सख्त नजर: छतरपुर पुलिस ने गुंडा-बदमाशों को थानों में बुलाकर दी चेतावनी

छतरपुर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।

भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले भर में गुंडा, निगरानी बदमाश, हिस्ट्रीशीटर और जेल से रिहा हुए आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चिन्हित बदमाशों को थानों में बुलाकर आवश्यक समझाइश दी गई। साथ ही उनकी गतिविधियों, सोशल मीडिया व्यवहार, क्षेत्र में आवागमन और कार्यशैली की भी गहन जांच की गई।

पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश न करे। यदि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सभी चिन्हित व्यक्तियों को अपराध से दूर रहने और शांतिपूर्ण जीवन जीने की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

इंजीनियरिंग कालेज रीवा ने विन्ध्य की कई प्रतिभाओं को तराशा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

वर्षा जल सहेजने एवं पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप “जल गंगा संवर्धन” अभियान चलाया जा रहा है।

khabarsamayper

बड़ामलहरा में युवा संगम रोजगार मेला: 278 युवाओं ने कराया पंजीयन, 242 का प्रारंभिक चयन

khabarsamayper

Leave a Comment