Breaking News

अरविंद पटेरिया का क्षेत्र में तूफानी दौरा, दौर में उमड़ रही है भीड़….

राजनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के लगातार तूफानी दौरे में भारी भीड़ उमड़ रही है जिसमें युवा वर्ग के साथ-साथ मातृशक्ति एवं बुजुर्गों की चौपाल के माध्यम से संबोधन के दौरान विशेष उपस्थिति देखी जा रही है ।
अरविंद पटेरिया के इस तूफानी दौरे में आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमारी, छिन्ना पूरवा, किशोरगंज, राजापुरवा, बमीठा, घूरा एवं सददूपुरा ग्रामों में लोगों से जनसंपर्क कर उनका समर्थन मांगा एवं चौपाल के माध्यम से संबोधित भी किया ।
वही आज बमीठा में भारतीय जनता पार्टी का के कार्यालय का भी शुभारंभ हुआ जिसमें भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के अलावा जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, सोनू नगरिया, पुष्पेंद्र खरे, भास्कर पाठक, सुनील पांडे, मलखान कुशवाहा, मुन्ना महाराज, मथुरा पटेल, कृपाल कुशवाहा एवं वीरा पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

 

Related posts

लोक संस्कृति का संरक्षण और प्रोत्साहन समाज का दायित्व है। जनजातीय समुदाय की सतत आजीविका के लिए राज्य सरकार के प्रयास सराहनीय

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की वन्यजीव संरक्षण के लिये प्रतिबद्धता को दोहराया है।

khabarsamayper

छतरपुर में पांच दिवसीय यातायात समर कैंप का समापन, 200 बच्चों ने सीखे रोड सेफ्टी के नियम

khabarsamayper

Leave a Comment