छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाना का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के आपराधिक अभिलेख, शिकायतों, उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों की समीक्षा की। आईजी ने थाना परिसर और पुलिस आवासीय परिसर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एसडीओपी कार्यालय बड़ा मलहरा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओपी और थाना प्रभारी को कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी रोहित अलावा, थाना प्रभारी रीता सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
