Breaking Newsअन्य

41 पेटी शराब जब्ती मामले में विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में 41 पेटी अवैध शराब पकड़ने की पुलिस कार्रवाई अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। पुलिस ने एक्सयूवी 500 वाहन से करीब 369 लीटर अवैध शराब जब्त कर कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि नाती राजा को फरार बताया गया है। पुलिस के अनुसार शराब और वाहन सहित करीब 6 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि 24 मई को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र राजा परमार कन्हैया यादव को अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शराब तस्करी के मामले में आरोपी बना दिया।

परिजनों ने भाजपा नेता अनिल उर्फ नीलू सोनी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस से मामला खत्म कराने के नाम पर उनसे 2 लाख रुपए लिए गए, लेकिन बाद में पता चला कि रकम पुलिस तक पहुंची ही नहीं। परिवार का दावा है कि कन्हैया यादव का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसे साजिशन फंसाया गया है।

फिलहाल पुलिस इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बता रही है, जबकि परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Related posts

ग्वालियर को ‘‘ईट राइट चैलेंज’’ प्रतियोगिता में खाद्य पर्यावरण, भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर उपायों की जरूरत है।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ढिलापुर के पास 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3 किलो गांजा बरामद

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र बरखेड़ी कलां, भोपाल में जैविक खेती पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment