Breaking Newsअन्य

जनसुनवाई में उठे पेंशन, जल संकट और शासकीय कुएं पर कब्जे के मुद्दे

बड़ामलहरा में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। जनसुनवाई में वृद्धावस्था पेंशन, जल संकट और शासकीय कुएं पर कब्जे जैसे कई अहम मुद्दे सामने आए।

ग्राम देवरान से पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति ने पिछले आठ महीनों से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अखिल राठौर ने जनपद पंचायत सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा को तत्काल निराकरण कर पेंशन शुरू कराने के निर्देश दिए।

वहीं कोमल शर्मा द्वारा दिए गए आवेदन में मेलवार स्थित बोरबेल को फोरलेन निर्माण के कारण हटाए जाने का मुद्दा उठाया गया। आवेदन में आशंका जताई गई कि यदि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो नगर में जल संकट गहरा सकता है।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 के रहवासियों ने शासकीय कुएं पर कब्जे की शिकायत की। लोगों का आरोप है कि वर्षों से उपयोग में आ रहे कुएं को ढंककर वहां टैंक निर्माण कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नगर परिषद सीएमओ को जांच कर तीन से चार दिनों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related posts

सहारा इंडिया के माध्यम से आमसभा आयोजित की गई —

khabarsamayper

तिल की फसल जोतकर जमीन पर कब्जे का आरोप, महिला ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

khabarsamayper

हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा संचालित

khabarsamayper

Leave a Comment