Breaking Newsअन्य

ईशानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से तस्करी की जा रही 180 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले की ईशानगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी अवैध शराब (करीब 180 लीटर) और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पहाड़गांव तिराहा के पास नौगांव रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से अवैध शराब बरामद हुई। मामले में आरोपी राहुल राजा परमार निवासी ग्राम कांटी, थाना गुलगंज को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब प्रकरणों में संलिप्त रहा है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना नौगांव पुलिस की बड़ी सफलता — वर्ष 2022 में गुम हुई बालिका को किया दस्तयाब

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘पाञ्चजन्य सुशासन संवाद 2.0’ को संबोधित किया

khabarsamayper

प्रदेश के 48 शिवरात्रि मेलों का होगा शुभारंभ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विक्रमोत्सव-2025 की आयोजन समिति की बैठक

khabarsamayper

Leave a Comment