अन्य

ईसानगर चौराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं का पेपर देने जा रही 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ई-रिक्शा ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

ईसानगर चौराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं का पेपर देने जा रही 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ई-रिक्शा ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि सहानिया निवासी दीपा अहिरवार, पिता सोनू अहिरवार, उम्र 15 वर्ष, ई-रिक्शा से नौगांव 10वीं का पेपर देने जा रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा ईसानगर चौराहा पहुंचा, चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दीपा गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लहूलुहान हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जहां बीएमओ डॉक्टर रविंद्र पटेल ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

कानपुर में पुलिस की गुंडागर्दी लड़की से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही बहनों ने पकड़ा, चौकी तक घसीटा

khabarsamayper

मंत्रि-परिषद के अहम निर्णय : हेलीकॉप्टर सेवा, ताप विद्युत गृह और चिकित्सा शिक्षा को नई मंजूरी

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नौकरी और पेट्रोल पंप का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी अतुल पांडेय गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment