Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें: कलेक्टर

एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें: कलेक्टर
कलेक्टर-एसपी ने पत्रकारों के साथ #नगर_वन में किया पौधरोपण
नगरपालिका एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित किया गया पौधारोपण कार्यक्रम
नगरपालिका अध्यक्ष ने भी लगाए फलदार पौधे
—-
पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध प्राण वायु के प्रदेश में चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान का छतरपुर जिले में भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल एवं एसपी श्री अगम जैन ने जिले के पत्रकार बंधुओं के साथ बुधवार को नौगांव रोड डिजिटल कॉलेज के पास नगर वन में पौधरोपण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने भी सभी के साथ पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम नगरपालिका एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। पौधरोपण में एसडीएम लवकुशनगर एवं प्र. पीआरओ श्री राकेश शुक्ला, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। नगर वन में 11 हजार पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया। पौधरोपण के दौरान आम, नींबू, अमरूद, जामुन, कटहल इत्यादि फलदार पौधों को रोपा गया। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिलेवासियों से एक पेड़ अपनी माँ के नाम अभियान से जुड़कर पौधा लगाने एवं उनकी नियमित देखरेख करने की अपील की है।

Related posts

बमीठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होंडा सिटी कार से 189 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे।

khabarsamayper

मंत्री एवं सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने तीन दिवसीय छतरपुर जिले के दौरे के तहत शुक्रवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनीं

khabarsamayper

Leave a Comment