Breaking News

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी मे साधु संत के सानिध्य मे हुआ वृक्षारोपण*

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी मे साधु संत के सानिध्य मे हुआ वृक्षारोपण*
*कॉलोनी में बनी दुर्गा शक्ति पीठ आश्रम में 10 वर्षों से हो रहा वृक्षारोपण*
*छतरपुर* गौरतलब है कि पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ओर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत जिलेभर में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। आपको बता दें कि बदलते क्लाइमेट और पर्यावरण को बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम के तहत शहर के वार्ड न 17 मे दुर्गा कॉलोनी मे छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव के नेतृत्व एवं अतुलेशानंद जी महाराज के तत्वाधान मे दुर्गा कॉलोनी के निवासियों ने किया वृक्षारोपण इस अवसर पर अतुलेशानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर की बगिया में पिछले 10 वर्ष पहले देवेंद्र यादव हल्के यादव के द्वारा फलदार छायादार और फूलदार लगाए गए थे जिन्हे लगातार संरक्षित करते हुए आज वह वृक्ष बड़े होकर फल छाया और फूल दे रहे हैं उन्होने यह भी कहा की पर्यावरण को हरा भरा बनाना है तो वृक्ष अवश्य लगाए हमारे जीवन में पेड़ का महत्वपूर्ण योगदान है इस कार्यक्रम मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर के पुजारी धनजय अवस्थी महाराज, सुमित यादव दीपू दाऊ गठेवरा, रामपाल संजय वार्ड पार्षद नरेंद्र यादव हृदेश यादव भारी संख्या मे कॉलोनी की महिलाए एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे

Related posts

राजभवन में “कर्मयोगी बनें” विषय पर 28 मार्च 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में वॉटरलैंड वॉटर पार्क सील, दस्तावेज जब्त* *कलेक्टर ने जांच कर दिए कार्यवाही के निर्देश*

khabarsamayper

छतरपुर में युवक पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला, पेट में 7 वार कर किया गंभीर घायल

khabarsamayper

Leave a Comment