Breaking Newsअन्य

एमपी कैबिनेट ने एलडीटी-यूडीटी शिक्षकों को दिया चौथा क्रमोन्नति वेतनमान

मध्यप्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले प्रदेश के शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षक (LDT) और उच्च श्रेणी शिक्षक (UDT) को चौथा क्रमोन्नति वेतनमान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले से वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हजारों शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें उनके सेवा काल के अनुसार उच्च वेतनमान का फायदा मिलेगा, जिससे मासिक वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। सरकार के इस निर्णय से न केवल शिक्षकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि इससे शिक्षण व्यवस्था में भी स्थायित्व और मनोबल बढ़ेगा। शिक्षक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट का आभार जताया है।

Related posts

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 213 आवेदनों पर हुई सुनवाई

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का बड़ा अभियान: जिलेभर में कबाड़ की दुकानों की सघन जांच

khabarsamayper

विश्व पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम, मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय

khabarsamayper

Leave a Comment