Breaking Newsअन्य

कलेक्टर के निर्देश पर खजुराहो में बड़ी कार्रवाई, 108 अवैध गैस सिलेंडर जब्त

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर खजुराहो के सेवाग्राम वार्ड नंबर 11 में प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। गणेश मंदिर के पास इंडेन, एचपी और भारत गैस के घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 31 भरे हुए और 77 खाली सिलेंडर बरामद किए गए। यह संयुक्त कार्रवाई तहसीलदार धीरज गौतम, सहायक आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र वर्मन, जेएसओ ऋषि शर्मा, पटवारी सौरभ मिश्रा तथा पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई।

Related posts

छतरपुर पुलिस का सर्दियों में सतर्क मोड: बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, सर्राफा व्यापारियों से जनसंवाद और सुरक्षा गाइडलाइन जारी

khabarsamayper

छतरपुर: पुलिस कर्मियों को CPR/BLS का प्रशिक्षण, आपातकाल में बढ़ेगी तत्परता

khabarsamayper

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने नेशनल वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत बहुपक्षीय संगठनों के साथ संभावित सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया

khabarsamayper

Leave a Comment