Breaking News

कलेक्टर के निर्देश पर खाद वितरण में टोकन व्यवस्था की गई

कलेक्टर के निर्देश पर खाद वितरण में टोकन व्यवस्था की गई

खाद वितरण केंद्रों पर कृषकों को पेयजल एवं बैठने के लिए छायादार व्यवस्था
निर्धारित दरों पर ही उर्वरक खरीदें
——-
कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी.आर. ने एसडीएम, तहसीलदारों सहित संबंधित अधिकारियों को क्यू मैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था से खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुरूप खाद वितरण केंद्रों पर कृषकों के लिए पेयजल एवं छायादार बैठने की व्यवस्थाएं की गईं हैं। साथ ही खाद वितरण में आसानी हो जिस के लिए टोकन व्यवस्था बनाई गई है। इसी क्रम में बड़ामलहरा डबल लॉक खाद्य वितरण केंद्र में छायादार टेंट लगाया गया और पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही टोकन सिस्टम भी बनाया गया।
• उर्वरक के निर्धारित मूल्य
जिला प्रशासन द्वारा किसान भाईयों से अपील की गई है कि निर्धारित दरों पर ही खाद खरीदें। यूरिया 45 किलो की बोरी 266 रुपए 50 पैसे एवं 50 किलो की डीएपी 1350 रू, पोटास 1700 रू, एनपीके कॉम्प्लेक्स 1470 रू तथा सुपर फास्फेट राख 425 रू प्रति बोरी किसानों को विक्रय हेतु निर्धारित की गई है।

Related posts

सागर में मौसम के दो रंग: दिन में 43.7° की तपिश, शाम को बारिश से राहत

khabarsamayper

55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: सिनेमा विदाउट बॉर्डर्स

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना अंतर्गत सम्पत्ति कार्ड के ई-वितरण कार्यक्रम में सीहोर जिले की ग्राम पंचायत पीपलिया मीरा के हितग्राही श्री मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअल संवाद किया

khabarsamayper

Leave a Comment