Breaking Newsअन्य

कलेक्टर ने चौबारा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

नौगांव। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जनपद पंचायत नौगांव के ग्राम चौबारा स्थित राधा कृष्णा गौशाला का अचानक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं की देखभाल, टैगिंग, सीसीटीवी कैमरे और चारे की व्यवस्था की जानकारी ली व इन्हें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह गौशाला जयशंकर स्व सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है, जिसकी क्षमता 112 पशुओं की है।
कलेक्टर ने समूह को गौ कास्ट मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे गोबर से लकड़ी व ईंट तैयार की जा सके। साथ ही वर्मीकंपोस्ट खाद और गौमूत्र विक्रय जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि गौशाला की भूमि पर तैयार की जाने वाली सब्जियों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूलों में उपलब्ध कराया जाए, ताकि समूह की आमदनी बढ़े और बच्चों को ताज़ी सब्जियाँ मिलें।
कलेक्टर ने 5 हेक्टेयर चारागाह भूमि के सीमांकन के भी निर्देश एसडीएम नौगांव को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम जी.एस. पटेल, तहसीलदार राकेश कौल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे —

khabarsamayper

111 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपी गई स्वच्छता अवार्ड की ट्राफी

khabarsamayper

Leave a Comment