Breaking Newsअन्य

कलेक्टर ने मातगुवां तालाब में 60,000 नए झींगा बीज का संचयन कराया, झींगा उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को ग्राम मातगुवां तालाब में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत उपलब्ध कराए गए 60 हजार झींगा बीज का समक्ष में संचयन कराया। इस दौरान कलेक्टर ने मत्स्योद्योग सहकारी समिति के सदस्यों से संवाद कर झींगा पालन, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि—

  • उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी सदस्य तकनीकी प्रशिक्षण अवश्य लें।

  • जिले में स्मार्ट फिश पार्लर स्थापित किए जाएँ।

  • समिति सदस्यों के KCC ऋण वितरण तत्काल पूरा कराया जाए, जिसके लिए एडी फिशरी को निर्देश दिए गए।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मातगुवां तालाब का जलक्षेत्र 9 हेक्टेयर है और इसका पट्टा वंशानुगत मत्स्य सहकारी समिति के नाम है, जिसमें 105 सदस्य जुड़े हैं।
जिले के अन्य 13 तालाबों में भी झींगा बीज का वितरण किया गया है, जिसमें से 5 तालाबों को मातगुवां से बीज उपलब्ध कराया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उत्पादन, जाल की उपलब्धता, दाना, प्रति हेक्टेयर प्राप्त लाभ आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कहा कि शासन की सभी मत्स्य पालन योजनाओं का लाभ सभी पात्र सदस्यों तक पहुँचाया जाएगा।

कार्यक्रम में एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार पीयूष दीक्षित, सहायक संचालक मत्स्योद्योग नितिन वर्मा, समिति सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

छतरपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल—1 जनवरी 2025 से अब तक 465 से अधिक गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी

khabarsamayper

डिजिटल लेन-देन में आज भारत की भागीदारी 49 प्रतिशत तक पहुंच गई

khabarsamayper

डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत “नक्शा”(“NAKSHA” National Geospatial Knowledge-based Land Survey of Urban Habitations) कार्यक्रम शुरू किया है।

khabarsamayper

Leave a Comment