Breaking News

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुई निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुई निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता
—–
शासकीय कन्या महाविद्यालय छतरपुर में एनसीसी इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एनसीसी कैडेट्स द्वारा थीम कारगिल विजय दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. दीक्षित कहा कि 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस मनाते हुए, वीरतापूर्वक लड़ने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते हुए इस दिन को याद करते हैं। एनसीसी प्रभारी डॉ. नीरज निरंजन ने बताया कि कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा का इतिहास है। इतिहास को जीवंत पर रखने के लिए आज भी हमारे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी भारत के इन वीर सैनिकों की शौर्य गाथा सुन सके तथा अपने भीतर राष्ट्र के समर्पण एवं बलिदान की भावना भी विकसित कर सके।

Related posts

बरेली में एयरफोर्स हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग

khabarsamayper

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा काम किया जा रहा है।

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में दूरस्थ क्षेत्र बकस्वाहा और लवकुशनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

khabarsamayper

Leave a Comment