Breaking Newsअन्य

किसानों को भरोसा: डॉ. मोहन यादव बोले—MSP पर होगी गेहूं खरीदी, छोटे किसानों को प्राथमिकता

डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी तय समय पर शुरू की जाएगी और उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसानों की उपज खरीदी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीदी प्रक्रिया में सबसे पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके बाद मध्यम और बड़े किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।

स्लॉट बुकिंग के आधार पर सभी किसानों की उपज चरणबद्ध तरीके से खरीदी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में बारदाने (बोरी) की कोई कमी नहीं है और सरकार ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।

यह बातें मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित समत्व भवन में गेहूं उपार्जन को लेकर मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कहीं।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके —

khabarsamayper

156 आवेदको का प्रारंभिक चयन किया गया युवा संगम नाम से रोजगार मेला संपन्न

khabarsamayper

सभारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूरी लिस्ट जारी कर दी है

khabarsamayper

Leave a Comment