Breaking Newsअन्य

कुटीर एवं ग्रामोद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: CM मोहन यादव, 15 श्रेष्ठ शिल्पी-बुनकर सम्मानित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार प्रदेश के मेहनती किसानों, हुनरमंद बुनकरों, शिल्पियों और ग्रामीण कलाकारों को सम्मान एवं प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में हाथकरघा सप्ताह के तहत आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की हाथकरघा और हस्तशिल्प परंपरा को समृद्ध करने वाले 15 श्रेष्ठ शिल्पियों और बुनकरों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ के मंत्र के अनुरूप प्रदेश में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने बुनकर-हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मिट्टी से शिवलिंग भी बनाया।

कार्यक्रम में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के ‘मृगनयनी’ और ‘ODOP Mart MP’ ई-कॉमर्स पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया।

Related posts

छतरपुर में स्कूल बसों की सख्त चेकिंग – 3 बसों पर कार्रवाई, 6 हजार का जुर्माना

khabarsamayper

भाजापा टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक को मिल रहा है जनता का प्यार और आशीर्वाद!!*

khabarsamayper

“सेहत को खतरे में डाल रही नाले के पानी की सब्जियां

khabarsamayper

Leave a Comment