Breaking Newsअन्य

MP पुलिस में 27,534 पदोन्नतियां, 9,751 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी: CM मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार को रविन्द्र भवन में पुलिस विभाग द्वारा अभिनंदन किया गया। पुलिस विभाग में नई भर्तियों की शुरुआत और वर्षों से लंबित पदोन्नतियों का लाभ मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पुलिस बल के साथ पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के 58 संवर्गों में रिकॉर्ड 27,534 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं। इनमें 12,928 आरक्षक प्रधान आरक्षक और 5,171 प्रधान आरक्षक सहायक उपनिरीक्षक बने हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न संवर्गों में 14,704 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है, जबकि 9,751 अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पुलिस बैंड और FSL की भर्ती भी अंतिम चरण में बताई गई है।

Related posts

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक और जहां लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर छतरपुर के बसारी के नजदीक बागेश्वर धाम के पास जंगल में भीषण आग लग गई

khabarsamayper

धार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, देश का पहला पीएम मित्र पार्क बनेगा विकास की नई इबारत

khabarsamayper

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का किया निरीक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment