Breaking Newsअन्य

कृषकों को सिंचाई हेतु जल की पहुंच सुनिश्चित हो — एडीएम मिलिंद नागदेवे

छतरपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को जल संसाधन विभाग अंतर्गत जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक का आयोजन अपर कलेक्टर (एडीएम) मिलिंद नागदेवे की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में कार्यपालन यंत्री लता वर्मा, एसडीओ जल संसाधन, उपयंत्री, विधायक प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2025-26 की वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
कार्यपालन यंत्री श्रीमती वर्मा ने जानकारी दी कि जिले में कुल 3 वृहद, 3 मध्यम एवं 75 लघु सिंचाई संरचनाएं संचालित हैं। इस वर्ष जिले में अधिक वर्षा होने के कारण सभी बांधों का औसत जल भराव 95% तक पहुंच गया है, जिससे रबी सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल को एक बड़ी ट्रेन सुविधा

khabarsamayper

छतरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की अफीम की खेती पकड़ी, 1140 किलो डोडा युक्त पौधे जब्त

khabarsamayper

सिविल लाइन टीआई बाल्मिक चौबे की IPL सट्टा,नशा मुक्ति को लेकर अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही

khabarsamayper

Leave a Comment