Breaking News

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रोजगार प्रोत्साहन योजना और राष्ट्रीय खेल नीति 2025 स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना और राष्ट्रीय खेल नीति 2025 की स्वीकृति के निर्णय के लिए आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल, खिलाड़ी और युवाओं के प्रोत्साहन के लिए श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लगभग एक लाख करोड़ के बजट की एम्प्लायमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव (ईएलआई) योजना आगामी दो वर्ष में देश भर में साढ़े तीन करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, वहीं राष्ट्रीय खेल नीति खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी का इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मध्यप्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों की ओर हृदय से धन्यवाद दिया है।

Related posts

झारखंड के युवक की सऊदी अरब में मौत, पुलिस और स्मगलरों के बीच क्रॉस फायरिंग में गई जान

khabarsamayper

ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा 19 जून से प्रारंभ होगा पंजीयन का कार्य

khabarsamayper

अहमदाबाद पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री

khabarsamayper

Leave a Comment