Breaking News

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रोजगार प्रोत्साहन योजना और राष्ट्रीय खेल नीति 2025 स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना और राष्ट्रीय खेल नीति 2025 की स्वीकृति के निर्णय के लिए आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल, खिलाड़ी और युवाओं के प्रोत्साहन के लिए श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लगभग एक लाख करोड़ के बजट की एम्प्लायमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव (ईएलआई) योजना आगामी दो वर्ष में देश भर में साढ़े तीन करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, वहीं राष्ट्रीय खेल नीति खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी का इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मध्यप्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों की ओर हृदय से धन्यवाद दिया है।

Related posts

एमपी पर्यटन की बड़ी पहल: राष्ट्रीय उद्यानों में जंगल सफारी के लिए 10 नई वीविंग कैंटर बसें शुरू

khabarsamayper

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे

khabarsamayper

ग्वालियर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध 76 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को भी अब शून्य प्रतिशत ब्याज दर (बिना ब्याज) पर खेती-किसानी के लिये ऋण मिल सकेगा।

khabarsamayper

Leave a Comment