Breaking Newsअन्य

केन-बेतवा परियोजना: ग्राम पाठापुर के 10 परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत ढोड़न डैम निर्माण कार्य लगातार जारी है। परियोजना से प्रभावित विस्थापित ग्राम पाठापुर के 10 परिवारों ने स्वेच्छा से अपने पुराने मकान खाली कर किशनगढ़ स्थित नए आवासों में गृह प्रवेश किया।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर एडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। प्रशासन की पहल के बाद परिवारों ने सहमति से नए आवासों में शिफ्ट होना शुरू किया।

प्रशासनिक टीम ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में ग्रामीणों का सामान सुरक्षित तरीके से नए आवास तक पहुंचवाया। घर खाली होने के बाद संबंधित मकानों को जमींदोज किया गया।

नए आवास में शिफ्ट होने वाले परिवारों में कोमल गौड़, दयाल गौड़, ब्यादीन गौड़, हरिया गौड़, शिब्बा गौड़, हक्का गौड़, मल्ला गौड़, भग्गू गौड़, संतोष गौड़ और अंता गौड़ शामिल हैं।

इस दौरान एडीएम नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम विजय द्विवेदी, जनपद सदस्य भगवानदास गौंड, एसडीओपी, टीआई और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

छतरपुर जिले में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रवेशोत्सव अभियान चलाया गया

khabarsamayper

रीवा में फरवरी माह में शनिवार के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के निर्देश

khabarsamayper

भदोही: फर्जी दस्तावेज़ लगाकर निकाला गया ₹1.85 लाख लोन, कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर समेत तीन पर FIR

khabarsamayper

Leave a Comment