Breaking News

ग्रामों में जल परीक्षण का दिया जा रहा प्रशिक्षण

ग्रामों में जल परीक्षण का दिया जा रहा प्रशिक्षण
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में ग्रामों में जल परीक्षण का दिया जा रहा प्रशिक्षण। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड छतरपुर द्वारा स्टॉप डायरिया अभियान अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला ग्राम खोंप मे छात्र-छात्राओं को जल जीवन मिशन की जानकारी दी गई। जीवन में जल का महत्व जल प्रदूषण के कारण एवं निवारण के बारे मे विस्तार से बताया। पानी में रोगजनक जीवाणुओं का बरसात के मौसम मे जीवाणुओ का संदूषण हो सकता है। एफटीके के माध्यम से बच्चो, शिक्षको एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका को जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। वर्षाकाल में प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियो जैसे डायरिया, टाइफाइड, कालरा, पीलिया, आदि के बारे मे सविस्तार बताया गया। जल उपचार करने हेतु लिक्विड क्लोरीन भी प्रदाय की गई। आंगनवाडी कार्यकर्ता को एफटीके किट स्थानीय स्तर पर जल परीक्षण हेतु रिफिल किट, जल सेम्पल लेने हेतु बॉटल भी प्रदान की गई। ग्राम की महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। एक कुएं के पानी का सेम्पल जल परिक्षण प्रयोग शाला छतरपुर में भेजा गया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला खोंप के शिक्षकगण, विद्यालय के छात्र-छात्राये, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पीएचई से डीसी श्री ओ.पी. शुक्ला, बीसी अंकिता त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related posts

पानी से भरे टब में डूबने से मासूम की मौत —

khabarsamayper

गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार 10 लाख का गांजा बरामद,एक महिला तस्कर फरार*

khabarsamayper

खरगोन-बड़वानी में तेज बारिश का अलर्ट : भोपाल-जबलपुर में बादल, कई जिलों में धूप; MP में अब तक 7 इंच ज्यादा बारिश

khabarsamayper

Leave a Comment