Breaking Newsअन्य

घुवारा में बाइक चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी की बाइक और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

छतरपुर जिले की चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले घुवारा के खिरका मोहल्ला निवासी अशोक अवस्थी की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सत्येंद्र अहिरवार और गुड्डू उर्फ रुपेश जाटव (निवासी ग्राम सिरनोटा, जिला विदिशा) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त पैशन प्रो बाइक, जिसकी कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये है, बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “वन विभाग’’ ग्रामीण अंचलों में विकास गतिविधियों का संचालन कर कहा वन, वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी है मध्यप्रदेश ने वाला एक प्रमुख संगठन है।

khabarsamayper

भारत में डायबिटीज पर सबसे बड़ी रिसर्च —

khabarsamayper

ग्वालियर के विकास में एक और ऐतिहासिक कदम ।

khabarsamayper

Leave a Comment