Breaking Newsअन्य

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, बायोमेट्रिक प्री-ऑथराइजेशन में देश में सर्वश्रेष्ठ बड़े राज्य का खिताब

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को “बेस्ट परफार्मिंग लार्ज स्टेट – हाइयेस्ट प्री-ऑथोराइजेशंस विथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन” श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि योजना के तहत बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन प्रक्रिया के प्रभावी, पारदर्शी और सफल क्रियान्वयन के लिए मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी। वहीं उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक आधारित सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

Related posts

ओलावृष्टि के बाद उज्जैन में बढ़ी ठंड, सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1543.16 करोड़ रुपए अंतरित किए 30 लाख बहनों को उज्ज्वला योजना की सब्सिडी के रूप में मिले 46.34 करोड़ रुपए

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को प्रात: 11 बजे देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment