Breaking Newsअन्य

बड़ा मलहरा में महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; धारदार हथियार बरामद

बड़ा मलहरा। सूरजपुरा रोड क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में बड़ा मलहरा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रुकसाना उर्फ पूजा, पति बबलेश अहिरवार के रूप में हुई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही बुधवा उर्फ लल्लू अहिरवार से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी बुधवा उर्फ लल्लू अहिरवार, निवासी सूरजपुरा रोड, को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध हथियार से जुड़े कुल 4 अपराध दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी नेताओं पर दर्ज कराई एफआईआर

khabarsamayper

छतरपुर में संदिग्ध मौत: थाने से जुड़ा मामला, जहर खाकर युवक की मौत पर उठे सवाल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की 17 वीं “विज्ञान मंथन यात्रा” के लिए चयनित प्रतिभाशाली भावी वैज्ञानिकों से सोमवार को संवाद करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment