Breaking Newsअन्य

टेढ़े पैरों से जूझ रहे बच्चों को मिली नई उम्मीद, छतरपुर जिला अस्पताल में क्लब फुट का सफल इलाज

छतरपुर। जन्मजात क्लब फुट यानी टेढ़े-मेढ़े पैरों की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए छतरपुर जिला अस्पताल से राहत भरी खबर सामने आई है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सोनी के प्रयासों से पिछले करीब 3 वर्षों में कई बच्चों का सफल उपचार किया गया है।

अब इस सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए हर शुक्रवार विशेष क्लब फुट कैंप आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है। समय पर इलाज मिलने पर क्लब फुट से प्रभावित बच्चों के पैर काफी हद तक सामान्य स्थिति में लाए जा सकते हैं और वे आगे चलकर सामान्य रूप से चलने-फिरने में सक्षम हो सकते हैं।

इस पहल से छतरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है, जिन्हें बच्चों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।

Related posts

सत्येंद्र जैन को CBI केस में बड़ी राहत, कोर्ट ने क्लोज़र रिपोर्ट की मंजूरी दी

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा श्री महाकाल की नगरी उज्जैन, जो सदा से ही धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बिन्दु है,

khabarsamayper

गंगोत्री से कलश लेकर निकली थी MBBS स्टूडेंट आज 16 जून को बागेश्वर धाम में गंगा जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेगी —

khabarsamayper

Leave a Comment