Breaking News

ग्वालियर :केन्द्रीय रोजगार मेला 26 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने संबंधी प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा निश्चित अंतराल पर विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 26 अप्रैल को प्रात: 9 बजे से राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, मेला ग्राउंड के पास, ग्वालियर के नए प्रशासनिक ब्लॉक में दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में उक्त रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा चयनित लगभग 300 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए इस शुभ अवसर पर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।

 

साथ ही केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्री सिंधिया इस अवसर पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे

Related posts

मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र -गीत “वन्देमातरम” एवं राष्ट्र -गान “जन-गण-मन” का गायन 2 जून को प्रात: 10:15 बजे किया जाएगा।

khabarsamayper

राज्यपाल श्री पटेल ने रामफल का पौधा रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

khabarsamayper

जब महिलाएँ आत्मनिर्भर होंगी, तो समाज और देश की प्रगति स्वतः सुनिश्चित होगी।

khabarsamayper

Leave a Comment