Breaking News

ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर किसान भाइयों से गेहूँ का उपार्जन जारी है। जिले में अब तक 544 किसानों से 65 हजार 225 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।

13 हजार 574 किसानों ने कराया है पंजीयन

ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर किसान भाइयों से गेहूँ का उपार्जन जारी है। जिले में अब तक 544 किसानों से 65 हजार 225 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। यह खरीदी 35 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये कुल 41 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिये जिले के कुल 13 हजार 574 किसानों ने 40 उपार्जन केन्द्रों पर अपना पंजीयन कराया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उपार्जन व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जाए। साथ ही किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सभी खरीदी केन्द्रों पर शीतल पेयजल व छाया सहित अन्य बुनियादी सुविधायें भी पुख्ता रहें।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सभी 41 उपार्जन केन्द्रों को पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध कराया जा चुका है। अभी तक 40 खरीदी केन्द्रों पर 1734 स्लॉट बुक हुए हैं। किसान भाई अपने मोबाइल से स्वयं की सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा गेहूँ बेचने की तारीख का चयन कर स्लॉट बुक करा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 2600 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। जिसमें 175 रूपए प्रति क्विंटल बोनस शामिल है।

Related posts

ऑटो-बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

khabarsamayper

थाना गुलगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायर कर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी।औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment