Breaking Newsअन्य

घुवारा में 54 लीटर अवैध शराब पकड़ी, बाइक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र में घुवारा चौकी पुलिस ने ग्राम कुटोरा के पास कार्रवाई करते हुए 54 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिलने पर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पुलिस को देखकर शराब फेंककर भागने की कोशिश कर रहे दो लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने 6 पेटी शराब और परिवहन में इस्तेमाल हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक, कुल करीब ₹50 हजार की सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरत सिंह लोधी और सुकलाल उर्फ गूगलू कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related posts

जमीन कब्जे के गुस्से में महिला ने जनपद सदस्य की कार में तोड़फोड़ की

khabarsamayper

छतरपुर में कीचड़ बना संकट: गौरीहार में सीएम का दौरा रद्द, प्रशासन बेहाल!

khabarsamayper

छतरपुर में जमीन विवाद खूनी झगड़े में बदल, कई घायल

khabarsamayper

Leave a Comment