Breaking News

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी! वनडे टीम में वापसी करने जा रहा यह शानदार खिलाडी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी! वनडे टीम में वापसी करने जा रहा यह शानदार खिलाडी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है। दरअसल टीम के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर 1 साल बाद वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी बार वनडे मैच खेला था, लेकिन उसके बाद से ही हार्दिक टीम से बाहर है|

भारतीय टीम के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या का नाम आता है। हार्दिक पांड्या पिछले 1 साल से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी मुकाबला 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जो की वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला था। हालांकि अब हार्दिक पांड्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले वनडे में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या फिलहाल डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के लिए मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अब खबरें आ रही है कि हार्दिक पांड्या वनडे में भी वापसी कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी के वनडे टूर्नामेंट में बड़ौदा की टीम से खेल सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट फरवरी में खेला जाएगा

यदि ऐसा होता है, तो भारतीय टीम के लिए यह एक शानदार खबर हो सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट फरवरी में खेला जाएगा। ऐसे में हार्दिक पांड्या की वापसी होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। हार्दिक पांड्या का पाकिस्तान टीम के खिलाफ शानदार रिकार्ड रहा है। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा नहीं रहे है, लेकिन अब वह बंगाल के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ौदा की टीम से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बंगाल के खिलाफ बड़ौदा की टीम 28 दिसंबर को मैदान में उतरने वाली है। यदि हार्दिक पांड्या 28 दिसंबर को बड़ौदा की टीम से खेलते हैं, तो भारतीय टीम के लिए भी यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

भारतीय टीम के लिए शानदार खबर

हालांकि हार्दिक पांड्या भारतीय T20 टीम में शामिल है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला T20 में खेला था, लेकिन वनडे टीम से वह काफी समय से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 194 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए। आईसीसी की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

Related posts

/महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी को संविलयन कराने की मांग को लेकर आज जनसुनवाई में पहुंचे अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों सहित स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर ज्ञापन लेने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य ने कहा कि महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी के संविलयन मामले में ज्ञापन प्राप्त हुआ है और शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मामले का निराकरण किया जाएगा वहीं दूसरी ओर नौगांव जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राकेश पाठक ने बताया कि लुगासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को संविलयन कराने के मामले में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है और मांग की गई है कि शीघ्र ही इस स्कूल को संविलयन किया जाए ताकि स्कूली बच्चों को सभी सुविधाएं मिल सकें वहीं पूर्व सरपंच लुगासी ने बताया कि जिले के 56 स्कूलों में से 55 स्कूलो को संविलयन किया जा चुका है लेकिन लुगासी स्कूल के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो कि ठीक नहीं है इस अवसर पर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद रहे।।

khabarsamayper

श्री जीतन राम मांझी ने 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ), 2024 में “एमएसएमई मंडप” का उद्घाटन किया

khabarsamayper

सागर संभाग में मछली उत्पादन बढ़ाने के निर्देश, लापरवाह मत्स्य अधिकारियों को नोटिस

khabarsamayper

Leave a Comment