Breaking News

छतरपुर की छात्रा ने पाया मेरिट में चौथा स्थान

मध्यप्रदेश बोर्ड का 10 वी और 12 वी का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे छतरपुर जिले के छात्रों ने प्रदेश की मेरिट में अपना स्थान बनाया। छतरपुर के रानी दुर्गावती हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12 वी की छात्रा पूर्णिमा पांचाल ने प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान पाया। रानी दुर्गावती स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है की उनके स्कूल से प्रतिवर्ष कोई न कोई छात्र मेरिट लिस्ट में आता ही है। उन्हें इस बात की ख़ुशी है की पूर्णिमा पांचाल ने मेरिट लिस्ट में आकर न सिर्फ अपने स्कूल का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। पूर्णिमा के माता पिता भी बहुत खुश है। उनका कहना है की उनकी बेटी बहुत ज्यादा मेहनती है और हमेशा पढाई पर ध्यान देती है। पूर्णिमा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल और खासकर अपने माता पिता को देती है। |

Related posts

सागर: गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम संजरा में नाले से मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी

khabarsamayper

12वीं के टॉपर को झूठे अफीम तस्करी केस में फंसाया — MP में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने हाई कोर्ट में मानी गलती

khabarsamayper

महाकाल मंदिर के श्रीअन्न प्रसाद की प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना, ‘मन की बात’ में किया उल्लेख

khabarsamayper

Leave a Comment