Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की पहल, जमीनी विवादों के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित

जमीनी विवादों की बढ़ती शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से छतरपुर जिले में पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल जिला कलेक्टर छतरपुर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार की जा रही है।
इसी क्रम में अनुभाग खजुराहो अंतर्गत थाना खजुराहो, बमीठा, राजनगर तथा अनुभाग बड़ा मलहरा अंतर्गत थाना भगवा में विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविरों में एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शेष लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जमीनी विवादों को समय रहते सुलझाकर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए।

Related posts

मेट्रो ट्रेन में यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ, भोपालवासियों को जल्द मिलेगी सौगात

khabarsamayper

छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: शिक्षा विभाग के अधिकारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल

khabarsamayper

गढ़ीमलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम कलानी विवाद मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment